
MG Comet EV: चार्जिंग कॉस्ट महज 519 रुपये और महीने भर दौड़ेगी गाड़ी! Tiago EV से भी कम दाम में लॉन्च हुई ये किफायती इलेक्ट्रिक कार
AajTak
MG Comet EV कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है. कंपनी ने इस कार को इंडियन मार्केट की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कही जाने वाली Tata Tiago EV से भी कम दाम में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
मोरिस गैराजेज (MG Motors) ने आखिरकार आज इंडियन मार्केट में अपनी सबसे किफातयी इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक, बॉक्सी डिजाइन वाली इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये तय की गई है. दो दारवाजे और चार सीटों वाली इस इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में कंपनी ने प्रदर्शित किया था. ये कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले MG eZS को पेश किया गया था. तो आइये जानते हैं कि आखिर कैसी है ये इलेक्ट्रिक कार:
MG Comet EV का लुक और डिज़ाइन काफी आकर्षक है, कंपनी ने इसे यगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. ये कार इंडोनेशियाई बाजार में बेची जाने वाली Wuling Air EV का ही रीबैज़्ड वर्जन है, जिसे ब्रांड की पैरेंट कंपनी SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. कंपनी ने इस कार को कई अलग-अलग रंगों में पेश किया है और इसे डेली कम्युट के लिए मुफीद माना जा रहा है. साइज़ के लिहाज से ये इलेक्ट्रिक कार बाजार में उपलब्ध अपने सबसे निकट्तम प्रतिद्वंदी Tiago EV से छोटी है.
कैसा है एक्सटीरियर और इंटीरियर:
MG Comet EV का लुक काफी आकर्षक है, साइज में छोटी होने के बावजूद कंपनी ने इसके एक्सटीरियर को बेहतर फीचर्स से लैस करने की पूरी कोशिश की है. इसमें LED हेडलैंप, LED टेललाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स, दरवाजों पर क्रो हैंडल और इसे 12 इंच के स्टील व्हील से लैस किया गया है. जो कि कार के साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं.
Comet EV के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है. स्टीयरिंग व्हील पर कंट्रोल बटन्स दिए गए हैं, जिसका डिज़ाइन iPad से प्रेरित है. की-लेस एंट्री, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर, टिल्ट एड्जेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, 50:50 रेशियो में फोल्ड होने वाले रियर सीट्स इत्यादि इसके इंटीरियर को बेहतर बनाते हैं. केबिन को कंपनी ने स्पेस ग्रे थीम से सजाया है.
MG Comet EV की साइज:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










