
Messenger से WhatsApp पर भेज सकेंगे मैसेज, ऐसे काम करेगा ये फीचर
AajTak
सोशल मीडिया कंपनी Facebook काफी पॉपुलर है. ये यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है. कंपनी चाहती है कि WhatsApp, Facebook Messenger और Instagram Direct Messages के यूजर्स आपस में मैसेज कर सके.
सोशल मीडिया कंपनी Facebook काफी पॉपुलर है. कंपनी यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है. कंपनी चाहती है कि WhatsApp, Facebook Messenger और Instagram Direct Messages के यूजर्स आपस में मैसेज कर सके. कंपनी ने अभी हाल ही में Facebook और Instagram यूजर्स के लिए क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग की सुविधा लॉन्च की थी. अब Facebook WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर को इंटीग्रगेट करने पर काम कर रहा है. इस बात का खुलासा Alessandro Palluzi लीकस्टर ने किया है. WABetaInfo के अनुसार कंपनी के Facebook Messenger ऐप में कुछ छिपे हुए कोड हैं जो WhatsApp चैट्स को ऐप में दिखा सकते हैं. इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल जुलाई में देखा गया था. ये फिलहाल काम नहीं कर रहा है. लीकस्टर के अनुसार वो रिवर्स इंजीनियरिंग करके Facebook Messenger ऐप से वॉट्सऐप यूजर से चैट कर पा रहे थे. Paluzzi के अनुसार अभी आप किसी दूसरे WhatsApp यूजर से चैट नहीं कर सकते हैं. Facebook के चैट ऐप में फिलहाल WhatsApp से चैट करने की सुविधा नहीं दी गई है. चैट इंटरफेस बिल्कुल Facebook की तरह दिखता है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











