
MCD Exit poll 2022: AAP ने तोड़ डाले BJP के 7 में से 6 ताले, सिर्फ मनोज तिवारी बचा पाए दुर्ग
AajTak
MCD Exit poll Delhi: आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार AAP MCD चुनाव में इतिहास रचने जा रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार अरविंद केजरीवाल की AAP बीजेपी को शिकस्त देकर दिल्ली में छोटी सरकार बनाने जा रही है.
आजतक एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली MCD चुनाव में AAP बीजेपी से दिल्ली MCD की सत्ता छीनती दिख रही है. एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहली बार दिल्ली नगर निगम में बंपर बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाती दिख रही है. दिल्ली में अभी सातों सांसद बीजेपी के हैं, एग्जिट पोल के अनुसार इनमें से सिर्फ मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी का प्रदर्शन AAP से अच्छा रहा है. बाकी 6 सीटों पर AAP बीजेपी को करारी शिकस्त देती दिख रही है.
Exit poll के आंकड़ों के अनुसार AAP को 250 सीटों में से 149 से लेकर 171 के बीच सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं बीजेपी को 69 से 91 सीटें मिलती दिख रही है. इसी के साथ बीजेपी 15 साल के बाद MCD की सत्ता से बाहर होती दिख रही है.
कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलती दिख रही है. जबकि अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं. बता दें कि MCD में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 126 सीटें चाहिए.
अगर वोट शेयर की बात करें तो एग्जिट पोल में बीजेपी को MCD चुनाव में 35 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 43 फीसदी वोट मिले हैं.
कांग्रेस इस चुनाव में एकदम सिमटती दिख रही है. एग्जिट पोल में इस पार्टी को मात्र 10 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. कांग्रेस के सिमटने की वजह से दिल्ली में मुकाबला एकतरफा हुआ और इसका भरपूर फायदा आम आदमी पार्टी को मिलता दिख रहा है. अन्य को 12 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं.
EXIT POLL के अनुसार AAP को महिलाओं ने ज्यादा वोट दिया है. AAP को 46 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया, जबकि पुरुषों ने 40 फीसदी वोट दिया. बीजेपी को 34 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया. अगर पुरुषों की बात करें तो 36 फीसदी ने बीजेपी को वोट दिया है. कांग्रेस को मात्र 9 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया है, 11 फीसदी पुरुषों ने कांग्रेस को वोट दिया है. अन्य उम्मीदवारों को महिलाओं का 11 फीसदी और 13 फीसदी पुरुषों का वोट मिला है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










