
MCD Elections: AAP ने पहली लिस्ट में 70 महिलाओं को दिया टिकट, पूर्व MLA भी रेस में शामिल
AajTak
MCD Elections: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए 134 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 134 की लिस्ट में 70 महिलाओं को टिकट दिया गया है. सभी कैंडिडेट के नॉमिनेशन सोमवार यानी 14 नवंबर को ही दाखिल हो पाएंगे जो कि अंतिम तारीख भी है.
दिल्ली MCD चुनाव का बिगुल बज चुका है. इसके लिए आम आदमी पार्टी ने 134 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 134 की लिस्ट में 70 महिलाओं को टिकट दिया गया है. वहीं पूर्व विधायक विजेंदर गर्ग को भी नारायणा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. उधर, कांग्रेस से AAP में आए वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल को आदर्श नगर वार्ड से तो कांग्रेस से आईं पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को तिमारपुर के मलकागंज से उम्मीदवार बनाया गया है. साथ ही, मोतीनगर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश जोशी को AAP ने करमपुरा से टिकट दिया गया है.
आम आदमी पार्टी ने MCD चुनाव में सबसे पहले अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं. अभी जहां बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट आना बाकी है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने 134 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी.
इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 12, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित 15 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित 50 सीटें भी शामिल हैं. पहली लिस्ट में 57 सामान्य सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है. संभावना है कि बाकी 116 सीटों पर रविवार तक नाम फाइनल कर दिए जाएंगे.
सभी कैंडिडेट के नॉमिनेशन सोमवार यानी 14 नवंबर को ही दाखिल हो पाएंगे जो कि अंतिम तारीख भी है. क्योंकि दिल्ली में शनिवार और कल रविवार को छुट्टी होने की वजह से नामांकन नहीं भरा जाएगा.
आम आदमी पार्टी ने कल रात राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) की मैराथन बैठक में कैंडिडेट की लिस्ट को अंतिम रूप दिया है.
AAP के मुताबिक 90 फीसदी पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले AAP के टिकट पर एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था. पार्टी ने सभी आवेदकों का सर्वे कराया और स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के बाद उनको टिकट दिया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










