
MCD Elections: 'मुझे 230 सीट चाहिए, विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 का टेस्ट आ चुका है', जनसभा में बोले केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान केजरीवाल ने पूछा कि बीजेपी बताए कि उसने 15 साल में एमसीडी में कौन से अच्छे काम किए हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव के लिए एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. सीएम केजरीवाल ने आज कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान केजरीवाल ने पूछा कि 15 साल से नगर निगम में BJP का राज है. आजतक इन्होंने कोई एक काम अच्छा किया?
करोलबाग के पहाड़गंज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोगों को गलतफहमी है कि स्कूल, अस्पताल ठीक किए तो कूड़ा क्यों नहीं हटाया. पूरी दिल्ली में गंदगी है. उन्हें बताता हूं कि कूड़ा साफ करने की जिम्मेदारी मेरी नहीं निगम की है. आम आदमी पार्टी को इस बार मौका दीजिए. दिल्ली से हम प्यार करते हैं. दिल्ली को चमकाएंगे. इस बीच केजरीवाल की जनसभा के पास दिल्ली की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध भी किया.
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करोल बाग का कूड़ा बसंत रोड पर डालने की तैयारी है. फिर कूड़े का पहाड़ बन जाएगा. हवा चलती है तो उस गंदी हवा से कैंसर हो जाता है. मैं गारंटी दे रहा हूं कि कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दूंगा. इस दौरान केजरीवाल ने फ्री रेवड़ी को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा.
70 में से 67 का टेस्ट आ चुका है: केजरीवाल
उन्होंने पूछा कि फ्री बिजली किसे मिलती है? ये लोग फ्री रेवड़ी कह रहे हैं. ये दिल्ली में फ्री बिजली बंद करना चाहते हैं. लेकिन फ्री बिजली मिलती रहेगी. सीएम ने कहा कि गलती से BJP को मत लाना वरना, 5 साल नरक बना देंगे. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि मुझे 200 सीट मंजूर नहीं है. 230 सीट चाहिए. आपने मुझे 70 में से 67 सीट दी थी. मुझे वही टेस्ट आ गया है.
कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा AAP में शामिल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










