
MCD Election: जल्द हो सकती है एमसीडी चुनाव की घोषणा, EC ने चिन्हित किए आरक्षित वार्ड
AajTak
दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं. वहीं महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी. इन सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है. अब राज्य चुनाव आयोग कभी भी MCD चुनाव की घोषणा कर सकता है.
दिल्ली नगर निगम के वार्डों में परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. इसको लेकर केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, एमसीडी के वार्डों की संख्या घटकर अब 250 हो गई है. वहीं अब राज्य चुनाव आयोग ने आरक्षित किए गए वार्डों को भी चिन्हित कर दिया है.
दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं. वहीं महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी. इन सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है. अब राज्य चुनाव आयोग दिल्ली में कभी भी MCD चुनाव की घोषणा कर सकता है.
इसके साथ ही दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि एक जनवरी, 2022 तक संशोधित मतदाता सूची में जिन लोगों का नाम दर्ज हैं, वही वोटर्स एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल पाएंगे. इस संबंध में आयोग ने बीते बुधवार को नोटिफिकेशन भी जारी किया था.
आयोग ने वोटर्स को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन
नोटिफिकेशन में आयोग ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है, जिसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे.
1.48 करोड़ वोटर्स डालेंगे वोट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










