
MCD चुनाव: वोटिंग कल, BJP फिर होगी सत्ता पर काबिज या AAP करेगी उलटफेर?
AajTak
दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव होने जा रहा है. यहां मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद और दूसरे चरण से एक दिन पहले हो रहा है. अधिकारियों ने पूरी दिल्ली में 13,638 पोलिंग बूथ बनाए हैं. कुल 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगा. बताते चलें कि अब तक दिल्ली में 272 वार्ड थे.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में 4 दिसंबर यानी रविवार को वोटिंग होने जा रही है. यहां स्थानीय निकाय चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. 1.45 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. MCD पर पिछले 15 वर्षों से काबिज बीजेपी खुद को दोहराने की कोशिश में है तो आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ नगर निगम पर भी अपना दबदबा बनाने की कवायद में है. कांग्रेस दिल्ली की सियासत में अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए मशक्कत कर रही है.
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,322 है, जिसमें 78,93,403 पुरुष, 66,10,858 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं. दिल्ली में 100 साल से ज्यादा उम्र के 229 वोटर्स हैं. जबकि 80 से 100 साल के बीच वोटर्स की संख्या 2,04,301 है. पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 95458 है. दिल्ली नगर निगम दुनिया के सबसे बड़े निकायों में से एक है.
दिल्ली में 13638 पोलिंग बूथ बनाए गए
दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव होने जा रहा है. यहां मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद और दूसरे चरण से एक दिन पहले हो रहा है. अधिकारियों ने पूरी दिल्ली में 13,638 पोलिंग बूथ बनाए हैं. कुल 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल होगा. बताते चलें कि अब तक दिल्ली में 272 वार्ड थे और तीन नगर निगम - NDMC, SDMC और EDMC थे. बीते मई महीने में तीनों निगमों का एकीकरण हो गया है, जिसके बाद दिल्ली में अब एक ही मेयर का चुनाव होगा. 22 वार्डों की संख्या भी घट गई है. MCD की स्थापना 1958 में हुई थी और 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान तीन भागों में बांट दिया गया था.
बीजेपी ने आखिरी दिन रिकॉर्ड 200 से ज्यादा सभाएं की
राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने 4 नवंबर को एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, तब से राष्ट्रीय राजधानी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. चुनाव प्रचार में AAP और बीजेपी ने दावा किया है कि वे जीत हासिल करेंगे. जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करने की कोशिश कर रही है. यहां शुक्रवार को चुनावी प्रचार का शोर थम गया था. आखिरी दिन बीजेपी नेताओं ने 200 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो किए थे. जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी मनीष सिसोदिया ने 400 व्यापारियों के साथ एक टाउन हॉल आयोजित किया था, जिसमें लोगों की समस्याओं पर चर्चा की थी और बड़े वादे किए गए थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










