
MCD चुनाव: दिल्ली BJP ने 11 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ भरा था पर्चा
AajTak
नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ उतरे बागी उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ने वाले 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. इससे पहले भी पार्टी ने गुजरात चुनाव से पहले 7 बागियों को बाहर किया था.
दिल्ली में MCD चुनावों को लेकर सियासी पारा गर्म है. इस समय में कई नेता टिकट न मिलने के चलते बागी हो जाते हैं. ऐसे में भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है. MCD चुनाव से पहले दिल्ली बीजेपी ने एमसीडी चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ उतरे बागी उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ने वाले 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.
इससे पहले भी दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर भाजपा में आपसी रार देखने को मिल चुकी है. कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के चांदनी चौक वार्ड नंबर 74 पर भाजपा के सिंबल पर दो प्रत्याशियों ने दावा ठोंका था. इस मामले में पार्टी ने हरिओम गुप्ता को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है.
गुजरात में भी 7 बागियों को किया गया बाहर
बीते दिन रविवार को पार्टी ने ऐसा ही एक्शन गुजरात में भी लिया था. गुजरात बीजेपी ने एक आधिकारिक प्रेसनोट जारी किया था. इसमें बताया गया कि पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले 7 नेताओं को निलंबित किया जाता है. पार्टी की ओर से कहा गया कि जिन नेताओं ने चुनाव के पहले चरण में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारी की है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है. चुनावी राज्य में ये कार्रवाई गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के निर्देश पर की गई. पार्टी की ओर से हर्षदभाई वसावा, अरविंदभाई लदानी, छत्रसिंह गुंजारिया, केतनभाई पटेल, भरतभाई चावड़ा, उदयभाई शाह, करणभाई बरैया को सस्पेंड किया गया.
4 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
गौरतलब है कि दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को होने हैं. दिल्ली में एक ही दिन में 250 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. इन एमसीडी चुनावों का नतीजा 7 दिसंबर को आएगा. तीनों नगर निगमों के एक होने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले- पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC), दक्षिणी दिल्ली निगम (SCMC) और उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) में कुल 272 वार्ड थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








