
MCD चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की लास्ट डेट आज, भीड़ उमड़ने की आशंका, अलर्ट पर EC
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आज लास्ट डेट है. राज्य राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक पूरी दिल्ली में 68 जगहों पर नामांकन फाइल किए जा सकेंगे. वहीं, दोपहर 3 बजे से पहले सभी उम्मीदवारों को RO ऑफिस में आने के लिए कहा गया है. रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक अगर भीड़ ज्यादा हुई तो पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया देर शाम तक भी जारी रह सकती है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद 7 नवंबर से शुरू हुई नॉमिनेशन की प्रक्रिया की आज (14 नवंबर) लास्ट डेट है. राज्य राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक पूरी दिल्ली में 68 जगहों पर नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है. इसमें डीएम-एसडीएम ऑफिस, अन्य सरकारी दफ्तर और कई स्कूलों में भी नॉमिनेशन फाइल किए जा सकते हैं.
वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़े के मुताबिक 11 नवंबर यानी शुक्रवार तक सिर्फ 35 नामांकन दाखिल किए गए थे. आयोग के मुताबिक दाखिल नामांकन की स्क्रूटनी 16 नवंबर तक होगी, जबकि 18 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा.
MCD चुनाव के लिए नामांकन फाइल करने का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ सकती है. एक रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि दोपहर 3 बजे से पहले सभी उम्मीदवारों को RO ऑफिस में आने के लिए कहा है. ताकि किसी का नामांकन न छूटे.
रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक अगर भीड़ ज्यादा हुई तो पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया देर शाम तक भी चल सकती है. लेकिन कैंडिड्स को दोपहर तक RO ऑफिस में आना जरूरी होगा.
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े के मुताबिक 2017 में 4240 नॉमिनेशन फाइल किए गए थे. लेकिन इस बार BJP, आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस के साथ ही बीएसपी (BSP), जेडीयू (JDU), सीपीएम (CPM), AIMIM, चंद्रशेखर रावण की आजाद पार्टी भी अपने कैंडिडेट उतार रही है, यही वजह है कि इस बार नॉमिनेशन ढाई हजार के ऊपर पहुंचने की उम्मीद है. सभी नामांकन केंद्रों पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं.
ये भी देखें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










