
MBBS के छात्र ने हॉस्टल की इमारत से कूदकर की आत्महत्या, जबलपुर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में हड़कंप
AajTak
जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि 20 साल के शिवांश गुप्ता ने सरकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लड़कों के छात्रावास नंबर 4 की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एमबीबीएस (MBBS) के प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है. आगे की छानबीन जारी है.
इस वारदात के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने पीटीआई को बताया कि 20 साल के शिवांश गुप्ता ने सरकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लड़कों के छात्रावास नंबर 4 की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.
अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने आगे बताया कि सिर और गर्दन पर कई चोटों के कारण उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. उसके बैचमेट्स ने व्हाट्सएप संदेशों का हवाला देते हुए दावा किया है कि शिवांश उदास था. एक छात्र ने उसे रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन तब तक शिवांश कूद गया.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि वह रीवा जिले का रहने वाला था. गढ़ा पुलिस थाने के उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










