
पहले उड़ाया मजाक… फिर साधु ने ऐसा वेट उठाया कि जिम में खड़े लोग देखते रह गए, Viral Video
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साधु बाबा जैसे वेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिम में भारी वजन उठाते दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर हर कोई हैरान है.
कहते हैं किसी के हुलिये और उसके शरीर से उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.सोशल मीडिया पर इन्हीं बातों को साबित करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साधु बाबा जैसे वेश में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिम में भारी वजन उठाते दिखाई देते हैं. वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि हर प्लेटफॉर्म पर लोगों के रिएक्शन बाढ़ की तरह आ रहे हैं.
वीडियो को X पर @Bahubali_IND2 ने शेयर किया है. कैप्शन है-जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे. साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी. ब्रह्मचारी पॉवर.
वीडियो की शुरुआत में एक बुजुर्ग व्यक्ति दिखते हैं, जिनके सिर पर पगड़ी है और शरीर पर भगवा कपड़े. लंबी दाढ़ी और सादगी भरा लुक देखकर लगता है कि वे किसी साधु या ब्रह्मचारी जीवन का पालन करते हैं. जिम में मौजूद कई युवा उन्हें देखकर पहले हंसते और हल्का मजाक करते नजर आते हैं.
लेकिन जैसे ही बाबा भारी बारबेल को पकड़कर डेडलिफ्ट करने की कोशिश करते हैं, माहौल अचानक बदल जाता है. बारबेल पर काफी वजन लगा है और सभी की नजरें उन पर टिक जाती हैं. बाबा थोड़ी देर फोकस करते हैं. फिर जोर लगाकर पूरा वजन उठाने में सफल हो जाते हैं. उनका यह लिफ्ट देखकर जिम में मौजूद सभी लोग चुप हो जाते हैं.
देखें वायरल वीडियो

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











