
पाकिस्तान हाई कोर्ट में जमकर चले लात-घूंसे… वीडियो देख लोग बोले– क्या है माजरा?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वकील आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ वकील जूतमपैजार करते दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर हाई कोर्ट के अंदर का है. अदालत के परिसर में वकीलों को इस तरह आपस में भिड़ते देख लोग हैरान रह गए हैं.आइए जानते हैं, इस वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी और आखिर पाकिस्तान के वकील आपस में क्यों उलझ गए.
चुनावी टकराव में भड़की हिंसा
पाकिस्तान टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनावों के बीच तनाव इतना बढ़ चुका था कि मामला सीधे हाथापाई तक पहुंच गया.जानकारी के अनुसार पुरुष और महिला वकील के बीच शुरू हुआ झगड़ा कई मिनटों तक चला.इस दौरान कोर्ट परिसर में जोरदार शोर-शराबा, नारेबाजी और गाली-गलौज सुनाई देती रही
महिला वकील ने फैन का हिस्सा फेंका, पुरुष वकील ने किया हमला
वीडियो के एक हिस्से में महिला वकील को पंखे का एक हिस्सा उठा कर पुरुष वकील की ओर फेंकते देखा गया, जो उसे जा लगता है.कुछ ही क्षण बाद पुरुष वकील उस पर शारीरिक हमला करता दिखाई देता है.
यह भी पढ़ें: दुबई में सब ठीक! मिसाइल हमलों के दौरान UAE राष्ट्रपति पहुंचे जनता के बीच, वीडियो वायरल

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.











