
ईरान-इजरायल जंग के बीच ट्रेंड कर रहा है ये 'अरबी शब्द', क्या है इसका मतलब
AajTak
मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है.अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी वार शुरू कर दिया है.सऊदी अरब से लेकर यूएई तक कई देशों में हलचल है.इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अरबी हैशटैग अचानक तेज़ी से ट्रेंड करने लगा है-الرياض_الان।#. जानते हैं इसका क्या है मतलब.
अमेरिका और इसरायल ने शनिवार, 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया. कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. ईरान ने मध्य-पूर्व के कई इस्लामी देशों को निशाना बनाया. ये वही देश हैं जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं. इनमें सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर और बहरीन शामिल हैं.
सबसे बड़ा असर सऊदी अरब पर दिखा. सऊदी की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco की रास तनूरा रिफाइनरी पर हमला हुआ. धमाका हुआ. आग लगी. रिफाइनरी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. इन हमलों के बाद पूरा मिडिल ईस्ट तनाव में है और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है.
ऐसे माहौल में भारत के X पर एक अरबी हैशटैग #الرياض_الان (Riyadh Now) ट्रेंड कर रहा है. यह कई दिनों से टॉप ट्रेंड में है. लोग अरबी, हिंदी और इंग्लिश में लगातार पोस्ट कर रहे हैं. इस हैशटैग के ट्रेंड होने की दो मुख्य वजहें हैं.
इस अरबी शब्द के साथ लोग क्या लिख रहे हैं
पहली वजह रियाद में हो रही बारिश है. रियाद में आज अच्छी बारिश हो रही है. सऊदी लोग इसे 'खैर और बरकत' मानते हैं. लोग बारिश के वीडियो डाल रहे हैं. बादलों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. दुआएं लिख रहे हैं-सड़कों पर पानी है. मौसम ठंडा है. लोग रियल-टाइम मौसम अपडेट इसी टैग के साथ पोस्ट कर रहे हैं.
दूसरी वजह रास तनूरा पर हुआ हमला और बढ़ता क्षेत्रीय तनाव है. रिफाइनरी पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमले की तस्वीरें वायरल हैं. कई चैनल इसकी रिपोर्ट दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सैटेलाइट इमेज घूम रही हैं. सऊदी नागरिक और प्रवासी लोग इस हैशटैग के साथ सुरक्षा की दुआएं लिख रहे हैं. कई लोग ईरान हमले पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ पोस्ट्स में #TelAvivBlast और #IranWar भी दिख रहे हैं, लेकिन ज्यादातर फोकस रियाद की सुरक्षा पर है.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











