
Eye safety tips: आंखों में चला जाए गुलाल या केमिकल वाला रंग, तो तुरंत करें ये काम
AajTak
Eye safety tips: होली पर केमिकल वाले कलर से आंखों को कैसे बचाएं या फिर यदि आंख में कलर चला जाएं तो सबसे पहले क्या करें, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
4 मार्च को होली खेली जाएगी और इसके लिए लोगों ने पहले से ही कलर और गुलाल लाकर रख लिए हैं. होली के दिन एक सबसे बड़ी समस्या जो होती है वो है कि कई बार कलर लोगों की आंखों में चला जाता है. ऐसे में ये सिंथेटिक या केमिकल वाले कलर कई मामलों में मेडिकल इमरजेंसी की हालत तक पैदा कर सकते हैं. कई रिपोर्ट दावा करती हैं कि आजकल रंगों में लेड ऑक्साइड, मरकरी सल्फाइट और यहां तक कि कुचला हुआ कांच जैसे केमिकल भी होते हैं जो यदि कलर-गुलाल के साथ आंख में चले जाएं तो जलन, कॉर्नियल खरोंच या गंभीर एलर्जी हो सकती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि यदि गलती से भी कलर आपकी आंख में चला जाए तो क्या करें.
सबसे पहले करें ये काम
जैसे ही रंग आपकी आंख में चला जाए तो सबसे पहले तुरंत भीड़ से दूर हो जाएं और आंख को रगड़ने से बचें क्योंकि रगड़ने से छोटे कण कंजंक्टिवा में और अंदर चले जाते हैं और कॉर्निया को खरोंच ला सकते हैं. रगड़ने की जगह आप साफ बहते पानी से आंख धोएं या फिर मिनरल वॉटर की बोतल से आंख को धीरे से साफ करें.
किन चीजों से बचें?
यदि आंख में कलर चला जाए तो लोग जलन को गुलाब जल, दूध या ओवर-द-काउंटर लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स से कम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन डॉक्टर्स शुरुआत में पानी में आंख धोने के अलावा कुछ करने की सलाह नहीं देते.
गुलाब जल या दूसरे लिक्विड में प्रिजर्वेटिव या कंटैमिनेंट्स हो सकते हैं जो होली के रंग में मौजूद केमिकल्स के साथ रिएक्ट कर सकते हैं और इस स्थिति को और भी गंभीर बना सकते हैं. इसलिए पानी के अलावा कुछ भी इस्तेमाल न करें.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











