
मारुति 800 को बना दिया लैम्बोर्गिनी जैसा... इस शख्स का जुगाड़ हो रहा वायरल
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मॉडिफाइड कार खूब वायरल हो रही है. यह दिखने में हूबहू लैम्बोर्गिनी जैसी दिखती है. चमचमाती हरे रंग की इस लैम्बोर्गिनी को देख कोई भी धोखा खा सकता है, लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है.
जुगाड़ टेक्नोलॉजी कभी-कभी इतना सटीक काम कर जाती है कि उसे देखने वाले भी असली और जुगाड़ में फर्क नहीं कर पाते. ऐसा ही एक कमाल का जुगाड़ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो देखने में असली लैम्बोर्गिनी लगती है, लेकिन असलियत में वो मारुति 800 है.
सोशल मीडिया पर इस कार को लेकर दावा किया जा रहा है कि झारखंड के एक शख्स ने मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर उसे असली लैम्बोर्गिनी में बदल दिया है. इस कार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं.
इंटरनेट पर इस मॉडिफाई लैम्बोर्गिनी ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसके डिजाइन और रंग को देखकर विश्वास नहीं होगा कि किसी पुराने मारुति 800 को मॉडिफाई कर इसे बनाया गया है. सड़क पर भी यह असली लैम्बोर्गिनी की तरह फर्राटे भरती नजर आ रही है.
वायरल वीडियो के दावों के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने के रास्ते में चांडिल नाम की एक जगह ह. बताया जा रहा है कि चांडिल के आरिफ नाम के युवक ने अपने जुगाड़ से मारुति 800 को लैम्बोर्गिनी में बदल दिया है.
यूजर्स ने दिए कमाल के रिएक्शंस चांडिल के लोकल सोशल मीडिया यूजर्स इसे वहां की शान, स्थानीय प्रतिभा और प्राउड बताकर इस मॉडिफाइड कार का वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं. इन वीडियो पर काफी लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है - 99 प्रतिशत ये टेस्ला का मिस्ड कॉल है. एक अन्य यूजर ने लिखा है - भाई कार तो मस्त है, लेकिन एलोय बढ़िया नहीं है. एक अन्य ने लिखा है - लैम्बो 800. वहीं झारखंड के ढेरों लोकल यूजर्स ने इसे वहां की शान बताते हुए इसकी सराहना की है.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











