
Bank Holiday 2026: 3, 4 मार्च... आपके शहर में होली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट
AajTak
होली पर बैंकों की कुछ दिनों तक छुट्टी रहने वाली है. इस बीच, अगर आप बैंक में किसी काम से जाना चाहते हैं तो आपको इस छुट्टियों के लिस्ट को देख लेना चाहिए.
अगर आप होली के आसपास बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. राज्य के अनुसार, बैंक ब्रांच 3 या 4 मार्च को बंद रहेंगी, और कुछ क्षेत्रों में बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहने वाले हैं. आरबीआई की कैलेंडर में जानकारी दी गई है कि होली पर कहां, कब छुट्टियां रहने वाली हैं.
भारत में बैंक अवकाश राज्यवार नोटिफकेशन जारी किए जाते हैं. इस वर्ष होली के लिए, कुछ राज्यों में यह अवकाश 3 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि अन्य राज्यों में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. आइए अब होली पर छुट्टिीयों की लिस्ट देखते हैं.
3 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? 3 मार्च, 2026 को होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अटुकल पोंगाला के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. इन राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ, मेघालय, हिमाचल प्रदेश आदि शामिल हैं.
4 मार्च को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे? 4 मार्च को ज्यादातर राज्यों में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. इसमें त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उतार प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.
किन-किन स्थानों पर बैंक दो दिनों के लिए बंद रहेंगे? होली से संबंधित रीति-रिवाजों के एक ही दिन पड़ने के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे. वहीं होली के अलावा, मार्च 2026 में विभिन्न राज्यों के बैंक क्षेत्रीय और धार्मिक वजहों के लिए बंद रहेंगे.
अगर आपको इस दिन बैंक में कोई काम है तो मत जाएं. 5 मार्च से बैंक पहले की तरह ही खुलेंगे. इसके अलावा, शाखा में जाने की योजना बनाने से पहले अपने संबंधित राज्य के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर की जांच कर लेनी चाहिए.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












