
ऑफिस में ऐसे मनी होली...लैपटॉप उठाकर डांस करता दिखा कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
गुरुग्राम के एक ऑफिस में होली सेलिब्रेशन के दौरान लैपटॉप पकड़े डांस करता एक कर्मचारी दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
गुरुग्राम के एक कॉर्पोरेट ऑफिस से सामने आया होली सेलिब्रेशन वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया है. इंस्टाग्राम यूजर गौरंशी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ऑफिस में रंगों का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाते कर्मचारी दिखाई देते हैं. लेकिन वीडियो की शुरुआत का वह एक पल इंटरनेट की ऑडियंस का फेवरेट बन चुका है, जहां एक कर्मचारी हाथ में लैपटॉप पकड़े-पकड़े मस्ती में झूमता दिखाई देता है.
वीडियो में दिखता है कि ऑफिस के अंदर सभी कर्मचारी एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं. चेहरे पर गुलाल है, हाथों में रंग है और हर तरफ त्योहार का उत्साह नजर आ रहा है. कोई फोटो ले रहा है, कोई रंग उड़ा रहा है, तो कोई बस मजे ले रहा है. माहौल पूरी तरह हल्का–फुल्का और त्योहार वाला है. लेकिन इस सारे रंग–गुलाल के बीच जो शख्स सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, वह है वह कर्मचारी जो अपने लैपटॉप को हाथ से छोड़े बिना ही डांस में डूबा हुआ है.
लैपटॉप पकड़े उस कर्मचारी का जोश देखने वाला है. वह एक हाथ में लैपटॉप उठाकर, सुरक्षित पकड़े हुए, दूसरे हाथ से थिरकते हुए मस्ती कर रहा है. यह सीन देखते ही लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे. इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि यह पल ऑफिस लाइफ की असलियत को बखूबी दिखाता है.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पल को बेहद रिलेटेबल बताया है. कई यूजर्स ने मजाक करते हुए कमेंट किया, "डांस कर लो, रंग खेल लो… पर लैपटॉप हाथ से मत छोड़ना!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "लीव नहीं मिलेगी, और बैलेंस शीट भी आज ही चाहिए… अब लैपटॉप लेकर ही डांस करना पड़ेगा!" वहीं एक और कमेंट ने खूब लाइक्स बटोरे-कॉर्पोरेट लाइफ का असली सार: त्योहार भी मनाओ और डेडलाइन भी निभाओ!
वीडियो पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. कई लोगों ने इसे कॉर्पोरेट इंडिया की सबसे सच्ची झलक बताया, तो कुछ ने कहा कि ऑफिस कल्चर में ऐसे पल वाकई बेहद जरूरी होते हैं. कई यूजर्स ने गौर किया कि त्योहार के बीच भी काम का प्रेशर कैसा रहता है, और यही वजह है कि लैपटॉप पकड़े कर्मचारी का यह डांस सीन हर किसी को अपने ऑफिस की याद दिला रहा है.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











