
Lucky Rashi Holi: होली के दिन ही लकी हुई ये राशियां, साल भर नहीं होगी पैसों की कमी
AajTak
Lucky Rashi Holi: 3 मार्च को Mars के कुंभ राशि में प्रवेश और शतभिषा नक्षत्र में गोचर हुआ है. इसका असर होली से दिखना शुरू होगा. खासतौर से मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों को करियर, धन और मान-सम्मान में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. जानें होली किन राशियों को लकी बना रहा है.
Lucky Rashi Holi: ग्रहों की चाल बदलते ही जीवन की दिशा भी बदलने लगती है. हर ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है. अब होली से ठीक पहले ऊर्जा और पराक्रम के प्रतीक मंगल ने अपनी स्थिति बदल ली है. जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
इस समय मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रभावशाली स्थिति में हैं. ज्योतिष में मंगल को साहस, नेतृत्व क्षमता, भूमि, संपत्ति और निर्णायक शक्ति का कारक माना जाता है. जब यह ग्रह मजबूत होता है, तो व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास, जोश और आगे बढ़ने की चाहत बढ़ जाती है.
क्या होने जा रहा है बदलाव?
3 मार्च को ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस दौरान उनका गोचर शतभिषा नक्षत्र में रहेगा, जिसे रहस्यमयी और अप्रत्याशित परिणाम देने वाला नक्षत्र माना जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास तौर पर अनुकूल संकेत दे रहा है. जो होली के दिन से दिखनी शुरू होगी. विशेष रूप से मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति और नए अवसरों का संकेत बन सकता है.
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ही है, इसलिए इस राशि पर मंगल के परिवर्तन का प्रभाव अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. इस गोचर के बाद अटके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है. नौकरी में उन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.












