
Chandra Grahan 2026: आज शाम दिखेगा ब्लड मून, इन 4 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
AajTak
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान 3 मार्च यानी आज ब्लड मून दिखाई देगा. जानें इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि पर क्या असर पड़ेगा.
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च यानी आज शाम आसमान में एक खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जब पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा. इस घटना को आम भाषा में 'ब्लड मून' भी कहा जाता है, जो हमेशा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. दरअसल, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तब उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है. इसी वजह से चांद का रंग तांबे या लाल जैसा नजर आता है.
ज्योतिष के अनुसार, इस तरह का पूर्ण चंद्र ग्रहण मन और भावनाओं को काफी प्रभावित करता है. इस दौरान लोग ज्यादा सोचने लगते हैं, खुद पर दबाव महसूस करते हैं और हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसे समय में मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है, इसलिए खुद को शांत रखना जरूरी होता है.
यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जो जिम्मेदारी, सुधार और अनुशासन से जुड़ी मानी जाती है. तो आइए अब जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनपर इस ब्लड मून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अपने सोचने और बात करने के तरीके में बदलाव महसूस हो सकता है. इस समय आपके भीतर नई जिज्ञासा जागेगी और आप चीजों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे. रिश्तों में संवाद का तरीका बदल सकता है, जिससे कुछ रिश्ते और मजबूत होंगे तो कुछ में दूरी भी आ सकती है. नई सीख और अनुभव आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेंगे.
कन्या राशि

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












