
लाखों ड्रोन्स एक साथ कंट्रोल करने की तैयारी में थी Anthropic, अमेरिकी सरकार से टूटी डील
AajTak
वॉर में टेक कैसे यूज हो सकता है इसका उदाहरण मिडिल ईस्ट के महाजंग से साबित हो सकता है. अमेरिका लगातार AI कंपनियों के साथ करार कर रहा है ताकि जंग में AI की मदद ली जा सके. एंथ्रॉपिक ने भी स्वॉर्म ड्रोन का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत एक साथ 10 हजार से ज्यादा ड्रोन्स को वॉर में कंट्रोल AI के जरिए किया जा सकता है.
एआई की दुनिया में Anthropic और OpenAI के बीच चल रही खींचतान के बीच एक नई जानकारी सामने आई है. जिस कंपनी को अब तक सेफ और जिम्मेदार एआई के तौर पर देखा जा रहा था, उसी Anthropic ने अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के एक बड़े ड्रोन प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करीब 100 मिलियन डॉलर का ड्रोन स्वॉर्म कॉन्टेस्ट था. मकसद था ऐसा सिस्टम बनाना जो दर्जनों या सैकड़ों ड्रोन को एक साथ कंट्रोल कर सके. Anthropic ने इसमें वॉइस कंट्रोल ड्रोन स्वॉर्म टेक्नोलॉजी का प्रस्ताव रखा. यानी एक इंसान आवाज से पूरे ड्रोन ग्रुप्स को निर्देश दे सके.
ड्रोन स्वॉर्म (Drone Swarm) क्या है और क्यों अहम है?
आज की जंग ट्रेडिशनल नहीं रही. छोटे, सस्ते लेकिन स्मार्ट ड्रोन वॉर की स्ट्रैटिजी वना और बदल रहे हैं. ड्रोन स्वॉर्म का मतलब है कई ड्रोन एक नेटवर्क की तरह काम करें. वे आपस में डेटा शेयर करें. रियल टाइम में दिशा बदलें. टारगेट पहचानें. और जरूरत पड़ने पर मिशन पूरा करें.
यह भी पढ़ें: साइबर वॉर के वे खास तरीके, जो किसी भी देश की कमर तोड़ देते हैं
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका, चीन और कई अन्य देश स्वॉर्म टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रहे हैं. यह कम लागत में ज्यादा असर डालने वाला सिस्टम माना जाता है. अगर एआई इन ड्रोन को तुरंत निर्णय लेने की क्षमता दे, तो यह ट्रेडिशनल रक्षा सिस्टम को चुनौती दे सकता है.

Yezdi Roadster का नया वेरिएंट लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस बाइक को रेड वुल्फ कलर में लॉन्च किया है, जो इसके ओवरऑल अपीयरेंस को कैची बनाता है. बाइक में क्रोम वर्क कई जगहों पर किया गया है. हालांकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. नई बाइक स्टैंडर्ड रोडस्टर पर ही बेस्ड है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.











