
Holika Dahan 2026: आज लगेगा चंद्र ग्रहण तो कितने बजे करें होलिका दहन, नोट करें शुभ मुहूर्त
AajTak
Holika Dahan 2026: आज, 3 मार्च 2026 को होली के एक दिन पहले चंद्र ग्रहण लग रहा है. आज के दिन भी कई जगहों पर होलिका दहन की जाएगी, जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है और साल के पहले चंद्र ग्रहण का क्या असर होगा.
Holika Dahan 2026: आज, 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, और कल, 4 मार्च, रंगों की होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस बार ग्रहण के कारण होलिका दहन की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम और कन्फ्यूजन देखा गया.
देश के कई हिस्सों में लोग कल ही होलिका दहन कर चुके हैं, वहीं कई स्थानों पर इसे आज किया जाएगा. चूंकि आज दोपहर से ग्रहण का प्रभाव शुरू हो चुका है, इसलिए होलिका दहन का सही और शुभ मुहूर्त में करना बेहद जरूरी है.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार, आज शाम 06:22 बजे से रात 08:50 बजे तक होलिका दहन करना सबसे उत्तम रहेगा. पंडित शैलेंद्र पांडे के अनुसार, शाम 6:46 बजे के बाद होलिका दहन करना विशेष रूप से सही है. इस समय ना तो ग्रहण का प्रभाव रहेगा और ना ही भद्रा काल का, इसलिए पूजा और होलिका दहन के लिए यह समय बेहद अनुकूल है.
पंडित शैलेंद्र पांडे के अनुसार सही मुहूर्त पर होलिका दहन करने से न केवल पारिवारिक सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है. इस बार ग्रहण और भद्रा काल का ध्यान रखते हुए आज का दिन होलिका दहन के लिए सबसे सुरक्षित और शुभ माना गया है.
चंद्र ग्रहण का समय और प्रभाव

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












