
गुजिया बनाने का इतना आसान हैक… वीडियो देखकर लोग बोले-काश पहले पता होता!
AajTak
सोशल मीडिया पर गुजिया बनाने का एक ऐसा तरीका वायरल है, जिसमें किसी सांचे की जरूरत ही नहीं पड़ती. ये वीडियो अब वायरल है.
होली वाले घरों में बचपन से एक चीज आम है.वो है गुजिया.सोशल मीडिया पर एक ऐसा तरीका वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग हैं. क्योंकि इसमें न तो किसी सांचे की जरूरत पड़ती है और न किसी मशीन की. पूरा काम सिर्फ एक गिलास और एक चम्मच से हो जाता है-वो भी मिनटों में. अब ये तरीका वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखने वाली महिला ने गुजिया की तैयारी पहले से कर रखी है. सबसे पहले वह मैदे की एक बड़ी रोटी बेलती है. इसके बाद वह सात जगहों पर स्टफिंग रखकर पूरी को दूसरी तरफ मोड़ देती है, ताकि मसाला अंदर की तरफ बंद हो जाए.
कई गुजिया एक साथ तैयार करने के लिए वह बड़ी सी पूरी पर सातों गुजिया की स्टफिंग लगा चुकी होती है.इसके बाद खेल शुरू होता है स्टील के गोल गिलास का. वह गिलास को रखते हुए पूरी को गोल-गोल काटना शुरू करती है और कुछ ही सेकंड में सातों गुजिया एकदम समान आकार में मिल जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Bank Holiday 2026: 3, 4 मार्च... आपके शहर में होली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्ट
चम्मच से मिली सांचे जैसी डिजाइन
गिलास से गोल आकार देने के बाद महिला किनारों को डिजाइन देने के लिए कांटे वाले चम्मच का सहारा लेती है. जैसे ही वह किनारों को दबाती है, गुजिया बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से बनी लगने लगती है. बाद में वह उन्हें तेल में तलकर दिखाती है कि अंदर तक कितनी शानदार बनी हैं.इंस्टाग्राम पर Street Food In Kitchen पेज द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












