
दुबई में सब ठीक! मिसाइल हमलों के दौरान UAE राष्ट्रपति पहुंचे जनता के बीच, वीडियो वायरल
AajTak
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हामदान सोमवार शाम दुबई मॉल पहुंचे.
ईरान द्वारा लगातार किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने दुबई की उस सुरक्षित छवि को झटका दिया है, जिसे दुनिया बरसों से मिडिल ईस्ट की सबसे सुरक्षित जगह कहती आई है.पिछले तीन दिनों में इंटरसेप्ट किए गए प्रोजेक्टाइल का मलबा शहर के कई हिस्सों पर गिरा.कुछ फाइव स्टार होटलों में आग लगी, कई अपार्टमेंट टावरों की खिड़कियां टूट गईं और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार कर्मचारी घायल हुए. ये सभी घटनाएं UAE सरकार और स्थानीय मीडिया द्वारा पुष्टि की गई हैं.
दुबई में पहली बार डर का माहौल
कई प्रवासी भारतीय और विदेशी नागरिक सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं.लोगों ने आसमान में इंटरसेप्शन की चमकती लकीरें, धमाकों की आवाज़ें और धुआं उठते हुए वीडियो पोस्ट किए.दुबई जैसी शांत और सुरक्षित शहर में यह अनुभव लोगों के लिए नया और डरावना रहा,लेकिन इसी तनावपूर्ण माहौल में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे देश को आश्वस्त कर दिया.
देखें वीडियो
UAE राष्ट्रपति जब अचानक पहुंचे दुबई मॉल
सोमवार शाम यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिना किसी औपचारिक सिक्योरिटी शो के अचानक दुबई मॉल पहुंचे.वे आम लोगों के बीच घूमते, हाथ मिलाते और फोटो खिंचवाते दिखाई दिए.बाद में उन्हें अपने शिष्टमंडल के साथ मॉल में डिनर करते हुए भी देखा गया.यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.












