
Maruti Grand Vitara का कौन-सा वैरिएंट खरीदें? माइलेज, कीमत और अपनी जरूरत पर दें ध्यान
AajTak
मारुति की इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी. कंपनी को अभी तक इस कार के लिए 55 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 ट्रिम्स 'सिग्मा, डेल्टा, जीटा, अल्फा, जेटा+ और अल्फा+' में लॉन्च किया है.
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी नई एसयूवी ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को लॉन्च कर दिया है. यह एसयूवी नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी. मारुति ने अपनी नई एसयूवी में कई शानदार फीचर्स दिए हैं. मारुति की ये कार हाइब्रिड तकनीक से लैस है. भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर से होगा. नई ग्रैंड विटारा की दिल्ली में शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये के बीच है.
ग्रैंड विटारा के माइलेज को लेकर कंपनी बड़ा दावा कर रही है. ऐसे में आपको ग्रैंड विटारा का कौन सा मॉडल खरीदना चाहिए आप सभी वैरिएंट की फुल डिटेल्स देखकर खुद ही तय कर लेंगे.
6 ट्रिम्स में हुई है लॉन्च
मारुति की इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी. कंपनी को अभी तक इस कार के लिए 55 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 ट्रिम्स 'सिग्मा, डेल्टा, जीटा, अल्फा, जेटा+ और अल्फा+' में लॉन्च किया है. मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसके कुछ वेरिएंट की वेटिंग पीरियड अभी ही 5-6 महीने के पार निकल चुकी है.
मिलेंगे ये फीचर्स
ग्रैंड विटारा मारुति की दूसरी गाड़ी है, जो सनरूफ फीचर्स के साथ आई है. इससे पहले कंपनी नई ब्रेजा को सनरूफ फीचर के साथ उतार चुकी है. मारुति की नई एसयूवी ग्रैंड विटारा में 9 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 360-डिग्री कैमरा, एक हेड-अप डिस्प्ले के साथ आएगी. इस एसयूवी में मारुति ने फ्रंट पर बड़ा सा ग्रिल दिया है. इसके अलावा थ्री-पॉड डीआरएल यूनिट, ट्रंक पर स्ट्रेच्ड एलईडी बार आदि फीचर्स जोड़े गए हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









