
Maruti Car Offer March 2022: WagonR-Alto पर मिल रही बंपर छूट, बचा सकते हैं 41,000 रुपये तक
AajTak
Maruti Car Offer March 2022: मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की कारों पर मार्च में बंपर छूट (Bumper Discount) मिल रही है. इसमें WagonR जैसी पॉपुलर गाड़ी पर 41,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जानें बाकी किस मॉडल पर कितने रुपये बचा सकते हैं...
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) की कारों पर मार्च में बंपर छूट (Bumper Discount) मिल रही है. इसमें WagonR जैसी पॉपुलर गाड़ी पर 41,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जानें बाकी किस मॉडल पर कितने रुपये बचा सकते हैं...
WagonR पर 41,000 की छूट कंपनी ने हाल में Maruti WagonR का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है. इसे डुअल टोन कलर ऑप्शन, दो नए इंजन और नए जमाने के फीचर के साथ लॉन्च किया गया है. हालांकि मार्च में कंपनी WagonR के पुराने दोनों मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रही है. इसमें 1.2 लीटर इंजन वाले मॉडल पर आप 41,000 रुपये और 1.0 लीटर इंजन के ऑप्शन पर 31,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. नई वैगनआर की कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू होती है.
Alto पर बचेंगे 31,000 तक देश की सबसे सस्ती कार Maruti Alto पर आपको मार्च में 31,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. ऑल्टो को मार्केट में राज करते हुए 20 साल हो चुके हैं. 800cc इंजन वाली इस कार की ओनरशिप कॉस्ट काफी कम है. इसके स्टैंडर्ड वर्जन पर भी 11,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं. इसकी कीमत 3.25 लाख रुपये से शुरू होती है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









