
Mark Carney on Trump: ट्रंप पर सख्त, डॉलर के बदले डॉलर का नारा... नए कनाडाई पीएम मार्क कार्नी कैसे करेंगे टैरिफ वॉर में मुकाबला?
AajTak
लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के बाद मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका कनाडा नहीं है. कनाडा कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बन सकता. अमेरिकी सरकार कनाडा के संसाधन, पानी और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. अगर वे इसमें कामयाब हो गए तो हमारी जिंदगी तबाह कर देंगे.
कनाडा की लिबरल पार्टी ने मार्क कार्नी (Mark Corney) के तौर पर अपना नया नेता चुन लिया है. वह जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री बनेंगे. बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके कार्नी को ऐसे समय में लिबरल पार्टी ने अपना नेता चुना है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से कनाडा जूझ रहा है.
मार्क कार्नी को डोनाल्ड ट्रंप का विरोधी माना जाता है. प्रधानमंत्री की रेस में क्रिस्टिया फ्रीलैंड जैसे प्रमुख दावेदार को पछाड़कर कार्नी के जीतने की वजह ट्रंप विरोधी माना जा रहा है.
लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के बाद मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका कनाडा नहीं है. कनाडा कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बन सकता. अमेरिकी सरकार कनाडा के संसाधन, पानी और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. अगर वे इसमें कामयाब हो गए तो हमारी जिंदगी तबाह कर देंगे.
डॉलर के बदले डॉलर का नारा
मार्क कार्नी कनाडा के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे, जिन्हें राजनीति का अधिक अनुभव नहीं है. उनका ना कोई राजनीतिक बैकग्राउंड है और ना ही वह कभी कोई चुनाव लड़े हैं. वह बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के साथ-साथ G7 ग्रुप की अगुवाई भी कर चुके हैं. कार्नी ने अमेरिका के खिलाफ डॉलर के बदले डॉलर का भी नारा दिया था.
अर्थशास्त्री के तौर पर मार्क कार्नी कई मौकों पर कह चुके हैं कि अगर कनाडा की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी नीतियों का जवाब देना है तो डॉलर के बदले डॉलर एकदम सटीक रहेगा. जिस तरह से ट्रंप कनाडा की इकोनॉमी को कमजोर कर कनाडाई डॉलर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हमें भी अमेरिकी डॉलर के वर्चस्व को चुनौती देनी होगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









