
Mardaani 3 BO Day 13: 'बॉर्डर 2' के आगे डटी हुई है 'मर्दानी 3', 13वें दिन भी करोड़ों में रहा कलेक्शन, क्या बन पाएगी फ्रेंचाइजी की टॉप फिल्म?
ABP News
Mardaani 3 Box Office Collection Day 13: 'बॉर्डर 2' के आगे भी 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है.
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. इस फिल्म में रानी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में जान फूंक दी है. फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है और इसी के साथ ये फिल्म बॉर्डर 2 के आगे भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. यहां तक की दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी ये अच्छी कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ का 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार का कलेक्शन कितना रहा है?
‘मर्दानी 3’ ने 13वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. वहीं अब इसका तीसरा पार्ट भी दर्शकों को खूब भा रहा है. ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के पुलिस ऑफिसर के कड़क अंदाज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इसी के साथ ये फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इसके कमाई इस बात का सबूत है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ कमा लिए थे. इसके बाद 8वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रहा. 9वें दिन ‘मर्दानी 3’ ने 3.5 करोड़स 10वें दिन 4.25 करोड़, 11वें दिन 1.2 करोड़ और 12वें दिन 1.6 करोड़ की कमाई की.
‘मर्दानी 3’ अब ‘मर्दानी 2’ को धूल चटाने से इंचभर दूर‘मर्दानी 3’ ने बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के आगे काफी मजबूती दिखाई है और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की राह पर है. वहीं इसने पहले ही फ्रेंचाइजी की 2014 की मर्दानी के 35.82 करोड़ के रिकॉर्ड को पहले ही ब्रेक कर दिया है. अब ये फ्रेंचाइजी की साल 2019 में आई दूसरी फिल्म मर्दानी 2 के 47.57 करोड़ को मात देने से 8 करोड़ के करीब दूर है. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर सकती है और इसी के साथ फ्रेंचाइजी की टॉप फिल्म बन सकती है.













