
Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: 'गौतम गंभीर को ना पिच पढ़ना आता है ना क्रिकेट का ज्ञान', मनोज तिवारी का फिर बड़ा बयान
AajTak
Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अपने साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. मनोज ने कहा है कि गंभीर के पास क्रिकेट का कोई ज्ञान नही है. भारतीय कोच को पिच भी पढ़ना नहीं आता है.
Manoj Tiwary on Gautam Gambhir: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वो लगातार अपने साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर हमलावर हैं और बड़े बयान देते आ रहे हैं. हाल ही में मनोज ने कहा था कि क्रिकेटिंग करियर में गंभीर ने कई बार उन्हें गालियां दी हैं. एक बार तो हाथापाई की नौबत तक आ गई थी. अब मनोज ने एक और बड़ा बयान दिया है.
मनोज ने कहा है कि गंभीर के पास क्रिकेट का कोई ज्ञान नही है. भारतीय कोच को पिच भी पढ़ना नहीं आता है. बता दें कि मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
दरअसल, गंभीर ने बतौर हेड कोच जुलाई 2024 से अपना पद संभाला था. इसके बाद भारतीय टीम को पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज 1-3 हारे थे.
'पिच पढ़ने में फ्लॉप रहे कोच गंभीर'
इन सभी मामलों को लेकर मनोज तिवारी से न्यूज 18 ने बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सिडनी टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया दौरे पर) की पिच पढ़ने में कोच और कप्तान (रोहित शर्मा) फेल रहे. बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना, पर्थ में रविचंद्रन अश्विन की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना जैसे बचकाने फैसले थे, जो दिखाते हैं कि कोच (गंभीर) के पास क्रिकेट का कोई ज्ञान नहीं है.
मनोज तिवारी ने कहा कि IPL जीतने के बाद PR एजेंसी ने ऐसा माहौल बनाया कि गौतम से बेहतर कोई कोच नहीं, जबकि सारा श्रेय हेड कोच चंद्रकांत पंडित को जाना चाहिए था. अश्विन के रिटायरमेंट के पीछे भी कोच का हाथ है, क्योंकि वो एक सीनियर खिलाड़ी को हैंडल नहीं कर पाए.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











