
Manmohan Singh Funeral Updates: मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई... निगमबोध घाट पर आज अंत्येष्टि, थोड़ी देर में कांग्रेस मुख्यालय पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
AajTak
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा. इससे पहले एक घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. अंतिम संस्कार का समय 11.45 बजे तय किया गया है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान से साथ किया जाएगा. गृह मंत्रालय की तरफ से नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार कराने का फैसला लिया है.
डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले एक घंटे के लिए कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा, जहां 8.30 से 9.30 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. यहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी.
कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल उनका स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति दी है. इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है. बता दें कि गुरुवार (26 दिसंबर) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हुआ था. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










