
Mangal Guru Yog: अक्टूबर में बनेंगे ये 2 शुभ राजयोग, इन राशियों पर बरसेगा धन
AajTak
Mangal Guru Yog: ज्योतिषी के अनुसार, अक्टूबर माह ग्रहों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस माह ग्रहों के सेनापति और देवगुरु बृहस्पति शुभ राजयोग का निर्माण करेंगे, जो कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
Mangal Guru Yog: ज्योतिषी के अनुसार, अक्टूबर माह बेहद खास रहने वाला है. इस महीने न केवल बड़े-बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी महत्वपूर्ण परिवर्तन करने वाली है. ज्योतिषविदों के अनुसार, इस माह गुरु और मंगल मिलकर कई शुभ योगों का निर्माण करेंगे. ग्रह स्थिति के अनुसार इस माह गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनेगा. वहीं, मंगल ग्रह अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे और रुचक राजयोग का निर्माण करेंगे.
एक ही माह में इन दो दुर्लभ और शक्तिशाली राजयोगों का बनना अत्यंत शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषियों का मानना है कि इस समय का प्रभाव कुछ खास राशियों पर बेहद सकारात्मक रहेगा.
मेष राशि (Aries)
इस माह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. करियर और बिजनेस में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी. धनलाभ और मान-सम्मान मिलने की संभावना रहेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है.
मिथुन राशि (Gemini)
आपके लिए यह समय शुभ समाचार लेकर आएगा. नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति के योग हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. इनकम के नए सोर्स बनेंगे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











