
Mangal Gochar 2026 Rashifal: मकर संक्रांति से चमकेगा इन राशियों का भाग्य! होने जा रहा है मंगल का गोचर
AajTak
Mangal Gochar 2026 Rashifal: मकर संक्रांति के बाद ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 16 जनवरी को मंगल के मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका असर कई राशियों के करियर और आय पर साफ दिखेगा. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, रुके काम पूरे हो सकते हैं और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग भी बनेंगे.
Mangal Gochar 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. अधिकांश हिंदू त्योहार चंद्र पंचांग पर आधारित होते हैं, लेकिन मकर संक्रांति सौर पंचांग के अनुसार मनाई जाती है. इसी वजह से यह त्योहार हर साल लगभग एक ही तारीख को मनाया दाता है. इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएंगे.
द्रिक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के ठीक 2 दिन बाद यानी 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पहले से ही शुक्र और सूर्य भी विराजमान होंगे. इसके बाद मंगल का गोचर 23 फरवरी को कुंभ राशि में हो जाएगा. 16 जनवरी को होने वाले मंगल के गोचर से रूचक राजयोग का निर्माण भी होगा. तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के बाद होने जा रहे मंगल के गोचर से किन राशियों को फायदा होगा.
मेष
मंगल का गोचर मेष राशि की कुंडली के दसवें भाव में होगा, जो करियर, पद और पिता से जुड़ा माना जाता है. इसके प्रभाव से कामकाज में प्रगति के योग बनेंगे. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. पारिवारिक माहौल भी बेहतर रहेगा. इस दौरान सरकारी काम पूरे हो सकते हैं. पिता के करियर में बदलाव संभव है.
वृष
मंगल वृषभ राशि वालों के भाग्य स्थान में प्रवेश करने जा रहा है. इससे किस्मत मजबूत होगी. रोजमर्रा के जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी. इस समय परिवार, खासकर बड़े भाई का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. चिकित्सा, खेती या सरकारी सेवा में लगे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. पद और पैसे से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











