
Mandi Weather: 11 क्लाउड बर्स्ट, 4 फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड... मंडी पर भारी रहा मंगलवार, इन जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों कांगड़ा, सोलन और सिरमौर तथा शनिवार को चार जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई, पांच घायल हो गए और 16 लापता हो गए. वहीं, मंगलवार को राज्य में बादल फटने की 11 घटनाएं, चार आकस्मिक बाढ़ और एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिनमें से अधिकतर घटनाएं मंडी जिले में हुईं, जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ. बता दें कि सोमवार शाम से मंडी में 253.8 मिमी बारिश हुई.
भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को तीन जिलों कांगड़ा, सोलन और सिरमौर तथा शनिवार को चार जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
248 सड़कें बंद, 994 ट्रांसफार्मर बाधित
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बारिश के कारण राज्य में कुल 406 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 248 अकेले मंडी जिले में हैं, जहां 994 ट्रांसफार्मर भी बाधित हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि 24 मकान, 12 पशुशालाएं, एक पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, 30 मवेशी मारे गए हैं तथा मंडी जिले में फंसे नौ लोगों को बचाने के प्रयास जारी है. एसईओसी ने बताया कि कुल 332 लोगों को बचाया गया है, जिनमें मंडी में 278, हमीरपुर में 51 और चंबा में तीन लोग शामिल हैं.
5 की मौत, व्यापक नुकसान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










