
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन 3 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद! चमक जाएगी किस्मत
AajTak
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इस बार सूर्य-शनि के विशेष संयोग से बन रहे शुभ योग से कुछ राशियों के लिए सौभाग्य का द्वार खोल सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में जिनपर सूर्यदेव के साथ साथ शनिदेव की कृपा भी बरसेगी.
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति को हिंदू पंचांग में विशेष महत्व दिया गया है. यह पर्व उस समय मनाया जाता है, जब सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. यह सूर्य गोचर बुधवार, 14 जनवरी को होगा, इसी वजह से इसी दिन मकर संक्रांति का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु सुबह-सुबह पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव के साथ मां गंगा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान और दान अत्यंत फलदायी होता है.
मान्यतानुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान की आराधना से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु का वरदान मिलता है. इसी कारण इस दिन दान-पुण्य, तप और सेवा कर्मों को खास महत्व दिया जाता है. इस बार मकर संक्रांति बेहद शुभ मानी जा रही है. दरअसल, सूर्य का इस दिन शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आ सकता है. मान्यता है कि इस दिन न्याय के देवता शनिदेव कुछ भाग्यशाली राशियों पर अपनी विशेष कृपा भी बरसाएंगे, जिससे रुके हुए काम पूरे होते हैं. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मेष राशि
मकर संक्रांति मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है. शनिदेव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में नई दिशा मिल सकती है. निवेश या भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. इस समय वाणी पर संयम रखना और क्रोध से बचना जरूरी होगा. परिश्रम का पूरा फल मिलने के योग हैं. मकर संक्रांति के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मकर संक्रांति का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है. शनिदेव की कृपा से धन लाभ के योग बन सकते हैं, विशेष रूप से पारिवारिक या ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. भविष्य की योजनाओं को लेकर आप सही निर्णय ले पाएंगे. आलस्य से दूरी बनाना जरूरी होगा. इस दिन काले तिल को कच्चे दूध या गंगाजल में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना जाएगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












