
Mahila Samriddhi Scheme: दिल्ली का एड्रेस, सालाना 3 लाख से कम आय... हर महीने ₹2500 के लिए ये डाक्यूमेंट्स जरूरी
AajTak
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणपत्र में वादा किया था कि राजधानी की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अब इस वादे को पूरा करने के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू हो सकता है.
दिल्ली में आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार महिलाओं को 2500 रुपये मंथली की मदद देने जा रही है. कैबिनेट की ओर से महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Scheme) की मंजूरी मिल चुकी है, जिसका ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है. इस योजना के तहत यह अमाउंट दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में भेजा जाएगा. इस योजना के तहत दिल्ली के 15 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा.
दिल्ली सरकार 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम घरेलू आय वाली महिलाओं को इसका लाभ देगी, जो टैक्स नहीं चुकाती हैं. ताकि ये महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बन सके. भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणपत्र में वादा किया था कि राजधानी की गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के डेट का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही इसके डेट का ऐलान हो सकता है.
महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन दिल्ली सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल डेवलप कर रही है, जहां महिलाएं इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन (Mahila Samriddhi Scheme Registration) करा सकती हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सभी भरे गए फॉर्मों को एक अलग सॉफ्टवेयर द्वारा वेरीफाई किया जाएगा, जिसे इस योजना के लिए पात्र महिलाओं की पहचान करने के लिए विकसित किया जा रहा है. सरकार ने लाभार्थियों की पहचान करने के लिए अलग-अलग राज्य विभागों से डेटा भी मांगा है.
किसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत अभी तक इस बात पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता है, लेकिन आवदेन करने वालों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर जैसी चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है. साथ ही पोर्टल पर अप्लीकेशन को आधार से लिंक कराया जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










