
Mahashivratri Wishes 2023: शिवभक्तों को दें महाशिवरात्रि की बधाई, इन मैसेज से करें विश
AajTak
Happy Mahashivratri 2023 Wishes: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ था. इस दिन भगवान शिव के करोड़ों भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. महाशिवरात्रि के खास मौके पर आप अपने करीबियों को भोले की भक्ति से भरे शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं.
Happy Mahashivratri Wishes 2023: महाशिवरात्रि भगवान शिव की अराधना का सबसे बड़ा पर्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. इस दिन पूजा-अर्चना से शिवभक्तों को महादेव (Mahadev) का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ऐसे में इस शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
>विश्व का कण-कण शिव मय हो, अब हर शक्ति का अवतार उठे, जल थल और अम्बर से फिर, बम-बम भोले की जय जयकार उठे!!हर हर महादेव ॐ नमः शिवाय
>पी के भांग जमा लो रंग जिन्दगी बीते खुशियों के संग लेकर नाम शिव भोले का दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंगमहाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई
>भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है, दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता है जो भी आता है भोले के द्वार कुछ न कुछ जरूर मिलता हैमहाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
> शिव की महिमा अपरंपार, शिव करते सब जन का उद्धार, उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे,महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
>एक पुष्प एक बेलपत्र एक लोटा जल की धार भोला कर दे सबका उद्धारमहाशिवरात्रि की शुभकमनाएं 2023.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










