
Mahashivratri 2023 : 'इस कूपन' से जल्दी होंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, इतनी है कीमत
AajTak
Mahashivratri 2023 : देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के जल्दी दर्शन करने के लिए 500 रुपये के कूपन की व्यवस्था की गई है. महाशिवरात्रि से एक दिन पहले 'शीघ्र दर्शनम् कूपन' को पैसे देकर खरीदा जा सकेगा. इससे श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन करने के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
झारखंड (Jharkhand) के देवघर (Deoghar) स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम (Jyotirlinga Baba Baidyanath Dham) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं. इस बार बाबा के जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं को खास सुविधा दी जा रही है. 500 रुपये में 'शीघ्र दर्शनम् कूपन' लेकर श्रद्धालु कम समय में बाबा पर जलार्पण कर सकेंगे.
शीघ्र दर्शनम् कूपन के लिए अतिरिक्त 6 काउंटर
बताया गया कि महाशिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु धाम पर पहुंचते हैं. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यानाथ के दर्शन में परेशानी नहीं हो. इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती मंदिर में रहेगी. साथ ही 'शीघ्र दर्शनम् कूपन के लिए अतिरिक्त 6 काउंटर की व्यवस्था भी रहेगी.
एक दिन पहले कटेगा कूपन, अधिकारियों की हुई बैठक
महाशिवरात्रि के एक दिन पहले से ही 500 रुपये का 'शीघ्र दर्शनम् कूपन' मिलना शुरू हो जाएगा. साथ ही शीघ्र दर्शनम् कूपन के लिए अतिरिक्त 6 काउंटर भी खोले जाएंगे. इस कूपन की वजह से श्रद्धालु कम समय में बाबा पर जलार्पण कर सकेंगे.
महाशिवरात्रि पर भीड़ को कंट्रोल करने को लेकर पुलिस, प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों की बैठक भी हुई है. इसमें महाशिवरात्रि को लेकर प्लान तैयार किया गया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










