
Maharastra: बंदर के शिकार के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला बाहर
AajTak
वनविभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वहां जाकर देखा, तो पाया कि कुएं में तेंदुआ एक कोने में सहारा लेकर किनारे पर बैठा है. तेंदुए से कुछ ही दूरी पर एक बंदर भी तैरता नजर आया. इससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि बंदर का शिकार करने के चक्कर में तेंदुआ कुएं में जा गिरा होगा.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से तेंदुए के रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है. यहां करीब 40 से 50 फिट गहरे कुएं में गिरे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर उसे जंगल में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि जिले मानौरा तहसील के भूली गांव में एक किसान के खेत में बने कुएं में डेढ़ साल का तेंदुआ गिरा हुआ था.
इसकी जानकारी किसान ने गांव के लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने मनोरा वन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया. जानकारी मिलते ही वनविभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. वहां जाकर देखा, तो पाया कि कुएं में तेंदुआ एक कोने में सहारा लेकर किनारे पर बैठा है.
यह भी पढ़ें- Maharastra: पैसों का लालच देकर फंसाया, फिर फ्लैट में शुरू करा दिया देह व्यापार… 3 युवितयां छुड़ाई गईं
बंदर के शिकार के दौरान कुएं में गिरा
तेंदुए से कुछ ही दूरी पर एक बंदर भी तैरता नजर आया. इससे यह अंदाज लगाया जा रहा है कि बंदर का शिकार करने के चक्कर में तेंदुआ कुएं में जा गिरा होगा. हालांकि, तेंदुए ने बंदर का शिकार कर लिया था, लेकिन इस दौरान दोनों ही कुएं में गिर गए.
फिर जान बचाने के लिए तेंदुआ कुएं के किनारे पर आकर बैठ गया. इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करने के लिए पहल शुरू की. काफी देर तक उसे बाहर निकालने के लिए जुगाड़ लगाया गया. आखिर में लोहे के एक पिंजरे को कुएं में डाला गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










