
Maharashtra Rains: मॉनसून की बारिश में उफान पर नदियां, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में स्कूल बंद, महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी अलर्ट
AajTak
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कहीं लोगों के घरों में पानी घुसा है तो कहीं पूरा इलाका ही जलमग्न है. गिरधारी और काल नदियां उफान पर हैं. भारी बारिश की वजह से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों में आज 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे.
महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है. देर रात तक मुंबई सहित आस-पास के इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव है. इस बीच मौसम विभाग ने आज (गुरुवार) ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD की ओर से जारी भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए मुंबई के स्कूलों में आज, 20 जुलाई को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है.
मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज राज्य में भारी बारिश की आशंका है. रायगढ़, पालघर, पुणे और सतारा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. कोंकण समेत मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अनुमान है. मुंबई के साथ ठाणे में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. रत्नागिरी, कोल्हापुर, ठाणे, नासिक, यवतमाल, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन की चपेट में पूरा गांव, 75 लोगों को बचाया गया, 5 शव निकाले, रेस्क्यू जारी
बता दें कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कहीं लोगों के घरों में पानी घुसा है तो कहीं पूरा इलाका ही जलमग्न है. रायगढ़ के महाड़ में सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दिया. सावित्री, गिरधारी और काल नदियां उफान पर हैं.
#WATCH | Maharashtra | Tulsi, one of the lakes supplying water to Mumbai, begins to overflow. (Video Source: BMC) pic.twitter.com/rM1h05cbGo
राज्य के कई जिलों में आज स्कूल बंद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि भारी बारिश की वजह से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और रायगढ़ जिलों में आज (गुरुवार) 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बारिश की स्थिति देखकर स्कूल बंद करने के संबंध में स्वयं निर्णय लें. फिलहाल, आज यानी 20 जुलाई को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर के स्कूलों में छुट्टी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










