
Maharashtra News: महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति में सीटों को लेकर रस्साकशी, अठावले ने रखी 10-12 सीटों की मांग
AajTak
Maharashtra Election: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपनी पार्टी RPI (A) के लिए आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 10-12 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है. यह बीजेपी के लिए इसलिए सिरदर्दी बन सकती है क्योंकि बीजेपी यहां पहले से ही सीट बंटवारे के मोर्चे पर खींचतान का सामना कर रही है.
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सहयोगी पार्टी आरपीआई-ए के प्रमुख रामदास अठावले की प्लानिंग से एक बार फिर बीजेपी की सिरदर्दी बढ़ सकती है. अठावले ने चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और एक बयान में कहा है कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है.
आरपीआई-ए प्रमुख अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ क्षेत्र में 3-4 सीटों की मांग करेगी, जिसमें उत्तर नागपुर, उमरेड (नागपुर), उमरखेड (यवतमाल) और वाशिम के क्षेत्र शामिल हैं. बीजेपी सीट शेयरिंग को लेकर पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रही है, जहां पार्टी की सहयोगी शिवसेना और एनसीपी की सीट बंटवारे पर अपनी-अपनी इच्छाएं और मांगें हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की हलचल शुरू, अगले हफ्ते दोनों राज्यों का दौरा करेगा चुनाव आयोग
बीजेपी के लिए पैदा हो सकती है दोहरी समस्या
महायुति गठबंधन में बीजेपी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजीत पवार की पार्टी एनसीपी शामिल है और आरपीआई-ए भी इसका हिस्सा है. रामदास अठावले की पार्टी केंद्र में भी बीजेपी की सहयोगी है और ऐसे में बीजेपी के लिए दोहरी समस्या है, जहां पार्टी अकेले अच्छे-खासे सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रखा है.
10-12 सीटों की अठावले को उम्मीद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










