
Maharashtra News: तालाब की खुदाई में मिला दुर्लभ 'पंचमुखी शिवलिंग', जानें इसकी खासियत
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले (Maharashtra Chandrapur) में तालाब की खुदाई के दौरान एक दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग मिला है. शिवलिंग मिलने की सूचना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और पूजा अर्चना की. इतिहास के जानकार अरुण झगड़कर ने कहा कि यह शिवलिंग टेराकोटा से बना है. इसमें लाल रंग की पॉलिश है. यह अत्यंत दुर्लभ है.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले (Maharashtra Chandrapur) के मूल तालुका के भेजगांव में एक तालाब की खुदाई में दुर्लभ 'पंचमुखी शिवलिंग' मिला है. पंचमुखी शिवलिंग मिलने का जिले में ये पहला मामला है. शिल्प तालाब के किनारे हेमाडपंती मंदिर में ये शिवलिंग रखा गया है. लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व इस तालाब से यमदेव की एक मूर्ति भी मिली थी. पंचमुखी शिवलिंग मिलने से चंद्रपुर के इतिहास का महत्त्व और भी बढ़ गया है.
यह भी पढ़ेंः मूर्तियां और कलश से लेकर शिवलिंग तक...तीन दिन का सर्वे पूरा, ज्ञानवापी के सर्वे में क्या-क्या मिलने का दावा?
चंद्रपुर जिले के भेजगांव में प्राचीन तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है. इस तालाब के किनारे एक हेमाडपंथिया शिव मंदिर है. इस प्राचीन तालाब की खुदाई का काम पिछले कुछ दिनों से चल रहा है. खुदाई के दौरान अत्यंत दुर्लभ समझा जाने वाला पंचमुखी शिवलिंग मिला है. यह शिवलिंग टेराकोटा से बना है और इसमें लाल रंग की पॉलिश है. इस शिवलिंग की लंबाई पांच इंच है. लोगों का कहना है कि इस प्रकार की छोटी मूर्तियां घर के मंदिर में पूजा के लिए रखी जाती हैं.
क्या है पंचमुखी शिवलिंग?
इतिहास के जानकार अरुण झगड़कर ने कहा कि पंचमुखी शिवलिंग पर भगवान शिव की पांच मूर्तियां उकेरी गई हैं. शिव के पश्चिम मुख को पृथ्वी तत्त्व के रूप में पूजा जाता है. इसके उत्तर मुख को जल तत्व के रूप में, दक्षिण मुख को तेजस तत्व के रूप में और पूर्व मुख को वायु तत्व के रूप में पूजा जाता है.
झगड़कर ने कहा कि पांच मुख वाली मूर्ति टूटी हुई है. पंचमुखी शिवलिंग पिंड टूटा हुआ है. हिंदू संस्कृति के अनुसार, टूटी हुई मूर्ति को घर में नहीं रखा जाता है. ऐसी खंडित मूर्तियां पूजापाठ कर तालाब में विसर्जित की जाती हैं. खुदाई के दौरान मिला पंचमुखी शिवलिंग दुर्लभ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










