Maharashtra New CM Eknath Shinde: 'MVA में मुश्किल था काम करना', सीएम बनने के ऐलान पर बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
सीएम बनने के ऐलान पर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी का आभार वयक्त किया है. एकनाथ शिंदे ने बीजेपी का धन्यवाद देते हुए कहा है कि इस समय भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है. लेकिन फिर भी उनके जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को सीएम बनने का मौका दिया गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समय बीजेपी ने बड़ा दिल दिखाया है. एकनाथ शिंदे ने जोर देकर कहा कि उन्हें या फिर उनके साथ जो विधायक आए हैं, उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है. लेकिन सिर्फ राज्य के हित के लिए हमने महा विकास अघाडी से अलग होने का फैसला लिया. वैसे भी उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ हुई नेचुरल अलायंस को तोड़ा, जो ठीक नहीं था. देखें और क्या बोले एकनाथ शिंदे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










