
Maharashtra: 2 दिन पहले ही तय हो गई थी शिंदे की ताजपोशी! क्या वाकई नाराज हैं फडणवीस?
AajTak
Maharashtra: गुरुवार का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के नाम रहा. दिनभर अटकलें चलती रहीं कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की कमान संभालने जा रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते पूरा खेल ही बदल गया और एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 30 जून को सीएम पद की शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले तक लोग ये समझ रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे और शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. लेकिन शपथ ग्रहण के कुछ देर पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस कर सभी को चौंका दिया.
फडणवीस ने प्रेस कांफ्रेंस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे और भाजपा उन्हें समर्थन देगी. हालांकि, शिंदे को समर्थन देने की बात कहने वाले फडणवीस शाम होते-होते खुद डिप्टी सीएम बन गए. शपथग्रहण के दौरान ये खबरें भी आती रहीं कि मुख्यमंत्री ना बनाए जाने से देवेंद्र फडणवीस नाराज हैं. हालांकि, भाजपा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इसे देवेंद्र फडणवीस का त्याग और समर्पण बताया.
आजतक के सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे के को सीएम बनाने का फैसला 2 दिन पहले लिया जा चुका था. यह फैसला तब लिया गया, जब फडणवीस को शीर्ष नेतृत्व ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था. शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम तय योजना के मुताबिक ही हुआ है.
शिवसेना विधायक बोले- फडणवीस बेहद कुशल
शपथ ग्रहण के बाद शिवसेना विधायक दीपक केसकर का भी इस मसले पर बयान आया. उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम पद से नाराज हैं, लेकिन मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं. वह इतने कुशल हैं कि सभी पदों पर अच्छा काम करते हैं. वह राज्य के लिए एक संपत्ति की तरह हैं. अगर वह अपने अधूरे सपनों के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मंत्रालय में हैं, तो यह फैसला अच्छा है.
सबसे पहले जेपी नड्डा ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







