
Maharashtra: शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिरा बाघ, वन विभाग ने ऐसे बचाई जान
AajTak
गांव का एक चरवाहा कुएं के पास अपनी बकरियां चरा रहा था. तभी उसे बाघ की दहाड़ सुनाई दी. उसने कुएं में झांककर देखा, तो उसे एक बाघ दिखाई दिया. चरवाहे ने तुरंत गांव में आकर यह सूचना दी. ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी. इसके बाद टीम ने रस्सी के सहारे लकड़ी का पटरा डालकर बाघ को बाहर निकला.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील के कोदेपार गांव में शिकार का पीछा करते समय एक बाघ कुएं में गिर गया. बाघ की दहाड़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने बाघ की जान बचाने के लिए तत्काल वन विभाग को सूचना दी. इसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर बाघ को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला. कुएं से निकलते ही बाघ जंगल की ओर दौड़ पड़ा.
नागभीड़ से पांच-छह किमी दूर कोदेपार गांव जंगल से घिरा हुआ है. इस जंगल में बाघ और तेंदुआ सहित अन्य वन्यजीव बड़ी मात्रा में हैं. एक बाघ शिकार की तलाश में कोडेपार गांव के खेतों में घुस गया था. बताया जा रहा है कि बाघ शिकार का पीछा करते समय एक कुएं में गिर गया.
यह भी पढ़ें- 400 करोड़ का बैंक फ्रॉड... कॉक्स एंड किंग्स कंपनी के मालिक का करीबी गिरफ्तार, यूरोप में संभालता था बिजनेस
गर्मी के दिन होने के कारण कुएं में पानी कम है. इसलिए बाघ बाहर नहीं जा सका. इसी बीच गांव का एक चरवाहा कुएं के पास अपनी बकरियां चरा रहा था. तभी उसे बाघ की दहाड़ सुनाई दी. उसने कुएं में झांककर देखा, तो उसे एक बाघ दिखाई दिया. चरवाहे ने तुरंत गांव में आकर यह सूचना दी.
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील हजारे अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे. कुएं में रस्सी से बांधकर एक लकड़ी की प्लेट छोड़ी गई. बाघ जैसे ही लकड़ी की प्लेट पर आया वन विभाग के कर्मचारियों ने प्लेट को रस्सी के सहारे ऊपर खींच लिया.
इस दौरान वन विभाग ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे, ताकि कुएं से बहार आते ही बाघ किसी पर हमला न कर दे. इसके लिए जाल भी बिछाया गया था. मगर, बाघ ने कुएं से बाहर निकलते ही जंगल की ओर दौड़ लगा दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










