
Maharashtra: महिला पत्रकार ने नहीं लगाई बिंदी, संभाजी भिड़े ने कहा- पहले बिंदी लगाओ, फिर बात करना
AajTak
महाराष्ट्र के हिंदुत्ववादी सामाजिक कार्यकर्ता संभाजी भिड़े ने एक महिला पत्रकार से इसलिए बातचीत करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने बिंदी नहीं लगाई थी. भिड़े ने पत्रकार से कहा कि हर महिला भारत माता की तरह होती है और भारत माता विधवा नहीं होती है.
हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने बिंदी नहीं लगाने की वजह से एक महिला पत्रकार से बात करने से इनकार कर दिया. इस मामले के सामने आने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग ने भिड़े को नोटिस जारी कर दिया है.
यह घटना उस समय कैमरे में कैद हो गई, जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर बाहर निकले थे. वीडियो में सुना जा सकता है कि वह महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देने से पहले उनसे माथे पर बिंदी लगाने को कहते हैं.
वीडियो में भिड़े को महिला पत्रकार से यह कहते सुना जा सकता है कि उन्हें उनकी बाइट लेने से पहले बिंदी लगानी चाहिए. ऐसा नहीं करने पर उन्होंने पत्रकार से बात करने से इनकार कर दिया.
दरअसल महिला पत्रकार ने भिड़े से मुख्यमंत्री शिंदे से हुई उनकी मुलाकात को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसके बाद भिड़े ने महिला से पहले बिंदी लगाकर आने को कहा.
विधवा की तरह नहीं दिखना चाहिए...
उन्होंने पत्रकार से यह भी कहा कि महिला भारत माता की तरह होती है. इसलिए उसे बिंदी नहीं लगाकर विधवा की तरह नहीं दिखना चाहिए. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भिड़े को नोटिस जारी कर उनके इस बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










