
Maharashtra: महाशिवरात्रि पर नदी में नहाने गए छह लोग डूबे, चंद्रपुर में पसरा मातम
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. पहली घटना में वैनगंगा नदी में तीन सगी बहनों की जान चली गई, जबकि चाची और छोटे भाई को बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला. दूसरी घटना में वर्धा नदी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में महाशिवरात्रि के दिन दो अलग-अलग हादसों में कुल 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों ही घटनाएं नदियों में नहाने के दौरान हुईं. पहली घटना सावली तहसील के व्याहाड बुज स्थित वैनगंगा नदी में हुई, जहां चंद्रपुर के बाबूपेठ क्षेत्र में रहने वाला मंडल परिवार नहाने रुका था. इस दौरान परिवार की 23 वर्षीय प्रतिमा मंडल, 21 वर्षीय कविता मंडल और 18 वर्षीय लिपिका मंडल पानी में डूब गईं.
तीनों बहनें एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तेज बहाव में बह गईं. इसी दौरान उनकी चाची और 4 वर्षीय भाई भी डूबने लगे, लेकिन चाची ने किसी तरह एक पत्थर पकड़कर खुद को और बच्चे को बचाए रखा. स्थानीय लोगों और बचाव दल ने महिला और बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन तीनों बहनों को बचाया नहीं जा सका.
छह लोगों की डूबने से मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दो बहनों के शव बरामद कर लिए, जबकि तीसरी बहन की तलाश जारी है. दूसरी घटना बल्लारपुर तहसील के दहेली गांव में वर्धा नदी के किनारे हुई. राजुरा तहसील के चुनाळा गांव के तीन दोस्त 17 वर्षीय तुषार आत्राम, 20 वर्षीय मंगेश चणकापुरे और 18 वर्षीय अनिकेत कोडापे नदी में तैरने गए थे. पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों डूब गए.
शव निकालने में जुटा प्रशासन
बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और अब तक एक युवक का शव बरामद किया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है. पुलिस और प्रशासन ने नदियों में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










