
Maharashtra: मराठा आरक्षण के बाद अब उठी OBC रिजर्वेशन की मांग, अजित पवार के घर के सामने प्रदर्शन
AajTak
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के बाद अब ओबीसी आरक्षण की मांग उठने लगी है. इस मांग को लेकर कुछ ओबीसी संगठनों ने गुरुवार को बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार के घर के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने के बाद अब ओबीसी संगठन भी आरक्षण की मांग को लेकर आक्रामक हो गए हैं. बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार के घर के सामने ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा आज धरना-प्रदर्शन किया गया. ओबीसी समाज के संगठनों द्वारा यह धरना प्रर्दशन सांसदों और विधायकों के घर के सामने दिया जा रहा है.
महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप
बारामती में यह धरना प्रदर्शन डिप्टी सीएम अजित पवार के घर के सामने किया गया. ओबीसी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर अपनी आरक्षण की मांग को दोहराया और मार्च में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. ओबीसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि, महाराष्ट्र की सरकार ओबीसी समुदाय पर अन्याय कर रही है.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए ओबीसी समाज पर अन्याय किया है यह ओबीसी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.
मराठा आरक्षण को लेकर सरकार में दोफाड़
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर शिंदे सरकार में दोफाड़ जैसे हालात बन गए हैं. राज्य सरकार में मंत्री और वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. भुजबन ने कहा, मराठा आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ एक फरवरी को विधायकों, सांसदों और तहसीलदारों के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. भुजबल ने यहां अपने आधिकारिक आवास पर एक बैठक की, जिसमें ओबीसी विधायकों, नेताओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










