
Maharashtra: दोस्त के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए हाथ में पकड़ाया सांप, डसने से हो गई मौत
AajTak
बुलढाना के चिखली में रहने वाले संतोष जगदाले का जन्मदिन 5 जुलाई को था. पारंपरिक तरीके से जन्मदिन मनाने के बाद शाम 7 बजे उसके दोस्त आरिफ खान और धीरज पंडितकर जन्मदिन को यादगार और रोमांचक मनाने के लिए उसे घर से बाहर ले गए. आरिफ अपने साथ एक सांप भी लेकर आया था, जिसके संतोष को पकड़ने के लिए दे दिया. इस दौरान सांप ने उसकी उंगली में डस लिया. जिसकी वजह से संतोष की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां युवक का जन्मदिन रोमांचक बनाने के चक्कर में उसकी मौत हो गई. दरअसल युवक के दोस्त ने उसके हाथ में सांप थमा दिया और उसके काटने से उसकी जान चली गई.
चिखली शहर के गजानन नगर में रहने वाले संतोष जगदाले नामक युवक का जन्मदिन 5 जुलाई को था. पारंपरिक तरीके से जन्मदिन मनाने के बाद शाम 7 बजे के करीब सर्प मित्र आरिफ खान और धीरज पंडितकर अपने दोस्त का जन्मदिन यादगार और रोमांचक मनाने के लिए उसे घर से बाहर ले गए.
सर्प मित्र आरिफ खान अपने साथ सांप लाया था. धीरज ने संतोष से कहा कि सांप को हाथ में पकड़कर एक फोटो लेना है, संतोष ने डरते हुए और अपने सर्प मित्र दोस्त पर भरोसा करते हुए सांप को हाथ पकड़ा ही था कि उसने उसके सीधे हाथ की उंगली में डस लिया.
सांप के कांटते ही संतोष और उसके दोनो मित्र घबरा गए. दोनों दोस्त उसे लेकर निजी अस्पताल ले गए. अस्पताल में अधूरा उपचार करने के बाद दोनों दोस्त पीड़ित संतोष जगदाले को अस्पताल से लेकर चले गए. इलाज सही न मिलने के कारण संतोष की देर रात मौत हो गई. ऐसी शिकायत मृतक संतोष के पिता ने चिखली पुलिस में दी. शिकायत के चलते चिखली पुलिस स्टेशन में आरिफ खान और धीरज पंडितकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने क्या बताया?
चिखली के पुलिस अधिकारी संग्राम पाटिल ने बताया, "5 जुलाई की शाम 7.30 बजे तीन दोस्त, संतोष जगदाले, आरिफ और धीरज जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए संतोष के घर से निकले. धीरज के घर के सामने जन्मदिन सेलिब्रेट करते समय आरिफ खान जो एक सर्प मित्र भी है, वह बरनी में एक सांप लाया था, उस सांप के साथ फोटो निकालने के लिए धीरज ने सांप को संतोष के हाथ में दिया. संतोष के हाथ में सांप आने के बाद सांप ने संतोष के सीधे हाथ की उंगली पर कांट लिया, दोनों दोस्त संतोष को योगिराज नामक अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज पूरा होने के पहले संतोष को डिस्चार्ज लेकर उसके दोस्तों ने उसे उसके घर के सामने छोड़ दिया. सांप हाथ में देने के कारण और इलाज बराबर न मिलने के कारण संतोष की देर रात मौत हो गई, ऐसी शिकायत संतोष के पिता ने हमें दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










