
Maharashtra: 'तेरे बिन नहीं जीना...', लव लेटर में लिखकर इंजीनियर ने उठाया ये खौफनाक कदम
AajTak
Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पेशे से इंजीनियर युवक ने एक खौफनाक कदम उठाया है. उसने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है. उसका नाम निखिल दत्तात्रय चौडाले था और उम्र 25 साल थी. वह पैठण तहसील में एमआईडीसी स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर था. पुलिस को निखिल दत्तात्रय का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निखिल दत्तात्रय चौडाले मूलरूप से पंढरपुर का रहने वाला था. वह पैठण एमआईडीसी स्थित अजंता कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था. पुलिस को मंगलवार सुबह पिंपलवाड़ी के आदर्श नगर स्थित किराए के मकान में निखिल के फांसी लगा कर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पैठण के शासकीय अस्पताल भेजा.
निखिल के कमरे से मिले कई लव लेटर
मृतक निखिल के कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को निखिल की ओर से अपनी प्रेमिका के नाम लिखे गए कई लेटर प्राप्त हुए हैं. पुलिस को एक खत में 'तेरे बिना नहीं जीना मर जाना ढोलना' बॉलीवुड मूवी का गाना लिखा मिला. इन लव लेटर्स को पढ़कर पुलिस ने निखिल के प्रेम करने और इसी के चलते सुसाइड जैसा कदम उठाने की आशंका जताई है.
निखिल दत्तात्रय चौडाले के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है. सूचना मिलने पर निखिल के परिजन पंढरपुर से पैठण के लिए रवाना हो गए हैं. तो वहीं पुलिस को निखिल दत्तात्रय चौडाले के उस कमरे से कुछ और लव लेटर मिले हैं जहां उसने आत्महत्या की थी. पुलिस ने सभी पत्रों को जब्त कर लिया है.
(इसरार की रिपोर्ट)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










