
Maharashtra: 'ओवैसी साहब के पजामे का साइज टिंगू से बड़ा', नितेश राणे पर AIMIM के पूर्व सांसद ने खोया आपा
AajTak
इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से मुंबई तक तिरंगा संविधान रैली निकाली. यह रैली रामगिरी महाराज और नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली गई. इस दौरान उन्होंने बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ जमकर निशाना साधा.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले नेताओं ने एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी शुरू कर दी है. अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने नितेश राणे के लिए टिंगू शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा,'ओवैसी साहब के पजामे का साइज टिंगू के पजामे के साइज से बड़ा है.'
दरअसल, इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से मुंबई तक तिरंगा संविधान रैली निकाली. यह रैली रामगिरी महाराज और नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली गई. इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए इम्तियाज जलील ने दोनों पर सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: नितेश राणे पर गणपति कार्यक्रम में नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप, नवी मुंबई में FIR
'चुकानी पड़ेगी भारी कीमत'
इम्तियाज जलील ने कहा कि पुलिस ने उनकी रैली को मुलुंड के पास रोक दिया, इसलिए वह आगे नहीं बढ़ रहे हैं. रैली के दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्या सभी कानून सिर्फ हम पर ही लागू किये जाएंगे? रैली के दौरान इम्तियाज जलील ने कहा,'ये लोग जानबूझकर हमारी आवाज को दबाना चाहते हैं. देश में विभाजनकारी समाज बनाने की कोशिश की जा रही है, इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
राणे पर निशाना, सामने रखीं मांगें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










