
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए सुबह-सुबह उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
AajTak
Mahakumbh Third Amrit Snan LIVE Updates: माघ पूर्णिमा के मौके पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावनाएं हैं. अमृत स्नान के मौके पर सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़े स्नान करेंगे. अमृत स्नान के दौरान प्रशासन की ओर से संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे.
Mahakumbh Fifth Amrit Snan LIVE Updates: महाकुंभ में बुधवार को माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. संगम को दोनों ओर भारी भीड़ नजर आ रही है. पांचवें अमृत स्नान में सबसे पहले सुबह-सुबह नागा साधुओं के अखाड़ों ने स्नान किया. फिर अन्य अखाड़ों के साधु-संतों ने स्नान किया. इसके बाद अलग-अलग घाटों पर आम श्रद्धालुओं को स्नान की अनुमति दी गई. अमृत स्नान के दौरान प्रशासन की ओर से संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे. महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं, जिनमें 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी भी शामिल हैं.
माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है. अब मेला क्षेत्र समेत पूरे शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन मेला क्षेत्र चलेंगे. साथ ही VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










